अब ओडिशा में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन

कोरोना वायरस (Corona Virus) के संकट के कारण पूरे भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। इसके खत्म होने में अभी 6 दिन बचे हैं। लेकिन इससे पहले ही ओडिशा ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने राज्य में कैबिनेट बैठक के बाद इसका ऐलान कर दिया है। इस तरह से देश में ओडिशा पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने लॉकडाउन को बढ़ाने (Increase Lockdown) का निर्णय लिया है।