
दिल्ली में कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद लॉकडाउन की अटकलें तेज हो गई थीं (Rumours of Lockdown in Delhi)। इनको खारिज़ करते हुए दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendra Jain) ने आज कहा है कि दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है (No full lockdown)। अगर जरूरत पड़ी तो सिर्फ कुछ बाजारों को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। वहीं कुछ प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। अभी दिल्ली में कोरोना जांच को बढ़ाया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावा अस्पतालों में ड़ाक्टरों तथा बिस्तरों की संख्या में भी इज़ाफा किया गया है।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार भी स्थिति पर नज़र रखे हुए है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन खुद स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। इस समय दिल्ली में मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां हर घंटे कोरोना से करीब 4 मौत हो रही हैं।
कोरोना से जंग में दिल्ली को पहले कामयाबी मिली थी. आंकड़े लगातार नीचे गिरते गए, लेकिन अब तस्वीरें बेहद डरा दने वाली दिखने लगी हैं. एक हफ्ते में दिल्ली में मौत का आंकड़ा देखिए-