जी-20 रात्रिभोज में किसी भी उद्योगपति को निमंत्रण नहीं

दुनिया के शक्तिशाली जी-20 (G-20) नेताओं की मेजबानी के लिए भारत तैयार है। विश्व नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने जी-20 सम्मेलन के तहत विश्व नेताओं के स्वागत के लिए कल (9 सितंबर) रात्रिभोज का (dinner) का आयोजन किया है। इस डिनर में विदेश मेहमानें के अलावा भारत के कई राजनेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं रात्रि भोज के लिए किसी भी उद्योगपति को आमंत्रित नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि इस रात्रिभोज में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister Nitish Kumar and Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) भी शामिल होने वाले हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee, Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रपति ने डिनर के लिए कई दिग्गजों को भी आमंत्रित किया है।