नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

आज फिर बिहार (BIHAR) में एक बार फिर महागठबंधन (grand alliance) की सरकार बन गई है। आज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद (chief minister post) की शपथ ली। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने उप-मुख्यमंत्री पद (deputy chief minister post) की शपथ ली। उन्होंने शपथ के बाद नीतीश कुमार के पैर छुकर आशीर्वाद भी लिया। इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार ने भाजपा को झटका देते हुए गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया था।

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने कल ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश कुमार ने इसके बाद राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा राज्यपाल फागू चौहान के सामने पेश किया। नीतीश ने इसके बाद पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी के सभी सदस्य, विधायक और सांसदों की इच्छा थी कि एनडीए से अलग हो जाया जाए।