17 साल बाद रिहा हुआ निठारी कांड आरोपी

निठारी कांड (Nithari scandal) में 17 साल बाद मोनिंदर सिंह पंढेर (Moninder Singh Pandher) शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। उन्होंने वकील को हाथ पकड़कर नोए़डा की लुक्सर जेल से बाहर निकाला। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उससे बात करने को कोशिश की। मगर, उसे कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद हाथ जोड़ते हुए कार में बैठा और निकल गया। इस दौरान जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इससे पहले शुक्रवार सुबह मोनिंदर पंढेर का परवाना गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिला जेल पहुंचा। फिर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोपहार में उसे रिहा कर दिया गया। साल 2006 में हुए इस कांड में 16 अक्टूबर को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मोनिंदर को बरी किया था।