नीरव मोदी को भेजा जाएगा भारत

नीरव मोदी (Nirav Modi) को भारत वापिस लाने का रास्ता साफ हो गया है। लंदन की अदालन ने उसे भारत प्रत्यर्पित करने का फैसला सुनाया है (Extradition to India)। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है। भारत के पंजाब नेशनल बैंक से घोटाला (PNB Scam) करने के बाद नीरव भारत से फरार हो गया था।

हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर पीएनबी से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले का पता चलने के बाद वह जनवरी 2018 में भारत छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद उसे प्रत्यर्पण वारंट पर 19 मार्च 2019 को गिरफ्तार किया गया था। भारत सरकार ने नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के लिए वहां की सरकार से अपील की थी।

फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि नीरव मोदी को भारत भेजने के बाद उसे मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक 12 में ही रखा जाए। उसे भोजन, साफ पानी, साफ टॉयलेट, बिस्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसके साथ ही उसे मुंबई सेंट्रल जेल के चिकित्सक की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।