आज से राजधानी में रात्रि कर्फ्यू

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके चलते दिल्ली सलकार (Delhi government) ने सख्ती बढ़ा दी है। आज से दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू (night curfew) रहेगा। यह रात 11 से सुबह 5 बजे तक यह प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी। जानकारी के मुताबिक, रात्रि कर्फ्यू के दौरान दुकानें सुबह 10 से रात 8 बजे तक सम-विषम प्रक्रिया के तहत खोलने का प्रावधान है। सभी रेस्तरां में सुबह 8 से रात 10 बजे तक 50 फीसदी ग्राहकों की अनुमति होती है। इसके अलावा 50 फीसदी क्षमता के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवा चलाने का प्रावधान है।

दिल्ली सरकार ने 5 जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर शुरू होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उनके अनुसार कोरोना के मामले में स्थिति में सुधार होने पर कार्यक्रम आयोजित करने की नई तारीख ऐलान किया जाएगा।