मेक्सिको में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

मेक्सिको (Mexico) से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ के सिनालोआ इलाके (sinaloa area) में नौसेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Black Hawk helicopter crash) हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौक हो गई और 1 व्यक्ति घायल हो गया है। इस हादसे आसपास में हड़कंप मच गया। नौसेना के इस विमान को काफी अहम माना जाता है। नौसेना ने कहा कि उत्तर पश्चिमी मेक्सिको में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई। खास बात यह है कि, दुर्घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इसमें कुल 15 लोग सवार थे। इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।