आज से नवरत्रि शुरू

आज से नवरत्रि (Navratri) शुरू हो गई है। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) आरंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन समाप्त होंगे। आपको बता दें कि सालभर में कुल चार नवरात्रि आते हैं। इनमें दो गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri), एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि शामिल है। सभी नवरात्रि में शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आती हैं और अपने भक्तों के घरों में 9 दिनों के लिए विराजमान होती हैं।

आज माँ शैलपुत्री (Maa Shailputri) की पूजा का विधान है। मार्कंडेय पुराण के अनुसार, मां शैलपुत्री हिमालयराज की पुत्री हैं। इसलिए देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप का नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री की विधिवत उपासना से धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।