
दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail of Delhi) में एक कैदी की हत्या कर दी गई है (Murder of Prisoner)। एशिया की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली (Asia’s safest Jail) तिहाड़ जेल में इस हत्या से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार जेल में बंद कुछ कैदियों ने अपने एक साथी कैदी की चाकुओं से हत्या कर दी। यह घटना जेल नंबर-3 में हुई। मृतक कैदी की पहचान 22 वर्षीय दिलशेर के रूप में हुई है। हमले के समय वो सो रहा था। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं दिलशेर के परिवार वालों ने वेद प्रकाश, नौशाद और फ़ैज़ आलम पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ये सभी तिहाड़ में कैदी हैं।
इससे पहले भी अतिसुरक्षित तिहाड़ जेल में इस तरह हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। अब एक बार फिर इस हत्याकांड ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।