
उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun of UP) में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या (Murder after gang rape of a woman) करने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को निलंबित कर दिया गया है (SHO suspended)। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार चल रहा है।
यह घटना रविवार की है। बदायूं में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। इसके बाद उस महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया तो उससे बलात्कार की पुष्टि हुई।
मामले की छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि रविवार शाम को यह महिला मंदिर गई थी। उसके बाद देर रात को मंदिर के महंत और अन्य दो लोग महिला के शव को लेकर उसके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को बताया कि मंदिर से लौटते समय महिला कुएं में गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे तीनों वहां से फरार हो गए। परिवार वालों ने शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जब लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो सच्चाई का पता लगा। इसके बाद फरार तीन आरोपियों में से दो को पकड़ लिया गया।