
मुंबई (Mumbai) के ताज होटल (Taj Hotel) पर एक बार फिर आतंकी साया मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक, होटल में रात 12.30 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को सूचित किया गया। यह फोन पाकिस्तान के कराची से किया गया था और फोन करने वाले ने बम से होटल को उड़ाने की धमकी दी थी। होटल के आसपास इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है। आपको बता दें कि यह होटल 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों का मुख्य निशाना था।