मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका

कल यानी रविवार को यह ख़बर सामने आई थी कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए यह खंर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से भापतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। बुमराह को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह आईपीएल 2023 (IPL 2023) के जरिये क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

हालांकि, अब ऐसा हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए भी यह चिंता का विषय है। ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बाहर होते हैं तो मुंबई उनकी जगह किन 3 भारतीय गेंदबाजों को अपने साथ जोड़ सकती है।