मुंबई के कलाकार राम इंद्रनील कामत ने की आत्महत्या

मुंबई के मशहूर कलाकार राम इंद्रनील कामत (Ram Indraneel Kamat) की मौत हो गई है। वे अपने मुंबई स्थित माटुंगा के घर के बाथटब में मृत पाए गए हैं (Death in Bathtub of house)। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है। इसमें कामत ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय कामत लंबे समय से तनाव में जी रहे थे। कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। फिलहाल वे अपनी मां के साथ रहे थे।राम इंद्रनील कामत एक पेशेवर कलाकार थे। वे अपने ग्लासवर्क पेंटिंग के लिए मशहूर थे। इसके साथ ही वे एक फोटोग्राफर और माइथोलॉजिस्ट भी थे। पुलिस उनके परिवारवालों से पूछताछ कर जांच कर रही है।