मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता दूसरी बार बनी माँ

दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) दूसरी बार माँ गई हैं। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की पत्नी श्लोका ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले श्लोका ने दिसंबर 2020 में आकाश के बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी मार्च 2019 में हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद श्लोका अंबानी पहली बार मां बनीं थीं।

जानकारी के मुताबिक श्लोका मेहता दुनिया की मशहूर ज्वेलरी कंपनी रोजी ब्लू (Rosy Blue) के मालिक रसेल मेहता की बेटी हैं। रसेल मेहता (Russell Mehta) एक दिग्गज हीरा कारोबारी हैं, जिनकी कंपनी की गिनती दुनिया की सबसे बड़ी ज्वैलरी कंपनियों में होती है। बहुत कम लोगों जानके है कि आकाश अंबानी की पत्नी बनने से पहले श्लोका अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की करीबी दोस्त थीं।