आज मनाया जा रहा है मुहर्रम

मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर (muharram islamic calendar) का पहला महीना है। यह महीना इस्लाम में बहुत महत्व होता है। मुस्लिम धर्म में ये पवित्र महीनों में से एक है। रमजान (ramajaan) के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना मुहर्रम होता है। इस साल मुहर्रम 31 जुलाई से शुरु हुआ है। मुहर्रम का 10वां दिन या 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा के नाम से जाना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम मनाते हैं। ये इस्लाम धर्म का प्रमुख दिन माना जाता है।

इस बार मुहर्रम की शुरुआत 31 जुलाई से हुई थी। इसलिए आशूरा 09 अगस्त यानी मंगलवार को है। इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी आशूरा 09 अगस्त को ही है। कुछ अन्य देश जैसे सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कई अन्य देशों में मुहर्रम की शुरुआत 30 जुलाई से हुई थी। इसलिए वहाँ आशूरा 08 अगस्त को मनाया जाएगा।