
आज सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना ‘मृणालिनी साराभाई’ का जन्मदिवस है। नृत्य और लेखन का संगम रखने वाली साराभाई का जन्म 11 मई 1918 को केरल में हुआ था। उन्होंने भरतनाट्यम (Bharatanatyam) और कथकली (Kathakali) नृत्य का प्रशिक्षण लिया था। अपने जीवनकाल में उन्होंने 300 से अधिक नृत्य नाटिकाओं का संयोजन किया। वे सुप्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक विक्रम साराभाई (Vikram Sarabhai) की पत्नी थीं। उन्होंने पति के साथ मिलकर अहमदाबाद (Ahmedabad) में दर्पण नाम से एक नृत्य अकादमी शुरू की। भारत सहित कई देशों में उन्होंने अपनी प्रस्तुतियां दीं। 21 जनवरी 2016 को मृणालिनी साराभाई का निधन हो गया। उनके सौवें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर उनको सम्मानित भी किया था।