एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम (Result) की घोषणा आज कर दी गई है। एमपीबीएसई ने आज 12 बजे एमपी बोर्ड की घोषणा की है। अब आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in व mpresults.nic.in समेत अन्य वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक जारी मिलेगा। इस रिजल्ट की हर जानकारी आपको इस खबर में मिलती रहेगी। साथ ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। इस बार एमपी बोर्ड (mp board) 12वीं में 7,37,004 छात्र शामिल हुए थे। जबकि हायर सेकंडरी वोकेशनल में 1267 छात्र थे। किसी भी छात्रों को फेल नहीं किया गया है।