
आज से शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) शुरू हो गए हैं। यह 25 अक्टूबर तक चलेंगे। इन पूरे नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा (Maa Durga) के अलग-अलग रूपों की पूजा होगी। यह हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार माना जाता है। यह पूरे भारत वर्ष और विदेशों में भी कुछ जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि (Navratri) के पहले दिन मां शैलपुत्री (Shailputri) की पूजा की जाती है। दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्माण्डा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री को पूजा जाता है। इसके खत्म होने पर 26 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।