
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) की माता विमला प्रसाद (Vimala Prasad) का कल देर रात निधन हो गया। उनकी उम्र 90 वर्ष की थी। उन्होंने पटना के पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, रविशंकर प्रसाद की माता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर कई नेताओं ने प्रसाद को इस दुख की घड़ी में सांत्वनाएं दी हैं। बता दें कि उनका पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है और कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रविशंकर प्रसाद की माता के निधन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘दुःखद समाचार मिला है कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माता विमला जी का कल रात निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को ये दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’