दिल्ली में मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Motherदिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी (Milk Price Hike) कर दी है। नई कीमतें कल से लागू होंगी। ये बढ़ोतरी सभी प्रकार के दूध पर लागू होंगी। मदर डेयरी का टोंड दूध (Mother Dairy Toned Milk) पहले ₹42 किलो मिलता था। नई दरों के लागू हो जाने के बाद अब कल से ये ₹44 किलो मिलेगा। इसके अलावा ₹55 किलो मिलने वाला फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk) अब ₹57 किलो मिलेगा। वहीं फुल क्रीम का आधा किलो का पैकट जो पहले ₹28 का मिलता था वो अब ₹29 में मिलेगा। आपको बता दें कि दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब 1.5 साल पहले दिसंबर 2019 में बदलाव किया गया था।