दिल्ली में अधिकतर लोगों ने घर में ही पढ़ी नमाज़

वैश्विक महामारी (global pandemic) के चलते दिल्ली में आज ईद-उल-अजहा (eid-ul-azha) के मौके पर अधिकतर लोगों ने नमाज घर में ही पढ़ी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शहर में त्योहार पर एकत्रित होने पर रोक है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सभी देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की दिल से मुबारकबाद। ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए।” बकरीद पर मस्जिदों में आमतौर पर दिखने वाली हलचल और रौनक नदारद रही। पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद भी लोगों के लिए बंद थी।