मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड

भारतीय टीम (Indian team) के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Star Cricketer Mohammad Shami) के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज राष्ट्रपति भवन में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस भारतीय गेंदबाज के साथ उनकी माँ भी राष्ट्रपति भवन पहुंचीं। जब शमी अवॉर्ड ले रहे थे तो इस गर्व के पल में माँ अपने बेटे की तरफ देखती नजर आईं। आपको बता दें कि शमी की मां का नाम अंजुम आरा है और वह अपनी मां के बेहद करीब हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 9 जनवरी 2024 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वनडे विश्व कप 2023 में उनके सनसनीखेज प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शमी के नाम की सिफारिश की थी। शमी ने विश्व कप 2023 को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में समाप्त किया। उन्होंने 7 मैचों में 24 विकेट लिए थे।