मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफ़ा

मोदी सरकार (Modi government) की कैबिनेट में बुधवार को अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने गन्ना (Sugarcane) खरीद मूल्य यानी एफआरपी (FRP) में 8 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब गन्ना खरीद का मूल्य 315 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 340 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के साथ ही किसान आंदोलन पर भी बात की। चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम पहले भी बातचीत के लिए तैयार थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि गन्ना खरीद मूल्य बढ़ने से किसानों को फायदा होगा। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी। मोदी सरकार किसान कल्याण और कृषि विकास के लिए काम कर रही है। 2014 के पहले किसानों को खाद के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता था। गन्ने का सही पैसा भी नहीं मिलता था।