मिताली राज 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

आज भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज (Mithali Raj) ने इतिहास रच दिया है। 38 वर्षीय मिताली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली लखनऊ में खेले जा रहे मुकाबले में जैसे ही 35 के निजी स्कोर पर पहुंची उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की ली।

इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी थीं। मिलाती को उनसे आगे निकलने के लिए अब 299 रन की जरूरत है। ऐसा करके वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, ‘क्या शानदार क्रिकेटर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज। बधाई मिताली।’