दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली (Delhi) में गुरुवार सुबह कोहरा छाया (fog shadow) रहा और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिन में शहर के विभिन्न स्थानों पर मध्यम से घना कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

आपको बता दें कि कोहरे के कारण दिल्ली (Delhi) आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर रात साढ़े 12:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक घना कोहरा देखा गया। इस दौरान दृश्यता का स्तर 50 से 100 मीटर के बीच था। हालांकि, अब इसमें सुधार हुआ है और दृश्यता का स्तर 300 मीटर पर पहुंच गया।” मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है।