क्रिसमस की शुभकामनाएं

आज क्रिसमस दिवस है (Christmas Day)। यह हर साल 25 December को आता है। देश तथा विदेश में इसे लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। आज ही के दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था (Birthday of Lord Christ)। इस दिन सभी चर्चों को सजाया जाता है तथा रोशनी की जाती है। लोग यीशु की याद में उनके आगे मोमबत्तियां जलाते हैं। चर्च तथा घरों में क्रिसमस ट्री को तरह-तरह से सजाया जाता है। लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं। इस अवसर पर केक खाने की प्रथा भी है। वहीं सांता क्लॉज बच्चों को तरह-तरह के उपहार देते हैं, इसलिए बच्चों का यह त्यौहार काफी पसंद है।