दिल्ली में फिर चढ़ा पारा

आज भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने दिल्ली और एनसीआर (Delhi and NCR) में अलग-अलग स्थानों पर ‘लू’ चलने की संभावना है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसकी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी है। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। विभाग ने बताया कि दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। आईएमडी ने कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।