
राज्य निर्वाचन आयोग (state election commission) ने आज (4 नवंबर 2022) दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Nagar Nigam Chunav 2022) की घोषणा कर दी है। राजधानी में नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। वहीं, मतगणना 7 दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के कमिश्नर विजय देव (Commissioner Vijay Dev) ने बताया कि इस बार दिल्ली में 250 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इस बार 1 करोड़ 46 लाख 73 हजार मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे। चुनाव ईवीएम से होगा। 104 सीटें महिलाओं के लिए और इतनी ही सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा 42 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।
दिल्ली में तारीख के ऐलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। खर्च की सीमा हर वार्ड में 8 लाख रखी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। 19 नवंबर को आखिरी तारीख नामांकन वापसी की होगी।