प्रियंका पर भड़के एमसी स्टेन

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का घर बहुत सारे नाटक, विवादों, अंतहीन झगड़ों और असीमित मनोरंजन से भरा हुआ है। दर्शक इस शो के तमाम कंटेस्टेंट को पसंद कर रहे हैं, जिसमें एमसी स्टेन (MC Stan) भी हैं। एमसी स्टेन घर में काफी कम बोलते हुए नजर आए हैं, जिसके चलते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें समझाया भी था। लेकिन बीते एपिसोड में एमसी स्टेन की आवाज सुनाई दी और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ उनका झगड़ा भी हुआ। लेकिन इस लड़ाई में एमसी स्टेन सलमान खान का नाम घसीटा, जिसके बाद प्रियंका की बोलती बंद हो गई थी। हालांकि, दोनों के बीच ये विवाद साजिद खान (Sajid Khan) की वजह से हुआ और इस पूरे मामले में साजिद खान ही शांत खड़े नजर आए।

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस दौरान हर कंटेस्टेंट को उस सदस्य का नाम बताना था जिसे वह नॉमिनेट करना चाहते हैं। लेकिन साजिद खान इस टास्क को गंभीरता से नहीं लेते दिखे, जिससे प्रियंका चाहर चौधरी साजिद खान पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि साजिद खान हर टास्क में ऐसे ही करते हैं। प्रियंका की इस बात पर एमसी स्टेन आगे आकर पूछते हैं कि ये क्या करते हैं? इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि वह हर टास्क में एग्रेसिव हो जाते हैं। कई बार गाली भी देते हैं। पिछले टास्क में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। प्रियंका की इस बात पर एमसी स्टेन भी करारा जवाब देते हैं और पूछते हैं कि सलमान खान भी गाली देते हैं तो आप कुछ क्यों नहीं कहते। इस पर प्रियंका कहती हैं, ‘मैं सलमान सर को कुछ नहीं कह सकती। सलमान हमारे भगवान हैं।’