
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में आज एक बड़ा हादसा हो गया। लोनी में अमन गार्डन कॉलोनी में एक गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Blast) में विस्फोट हो गया। जिससे पूरा मकान भरभराकर गिर गया। जिससे मलबे में महिला और बच्चे दब गए। जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।
आशियाना सिटी में मुनीर नाम के शख्स का मकान है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9:35 पर मकान में एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए। धमाके में मकान बड़ा हिस्सा उड़ गया। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। मलबे से लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।