आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा

हिंदू धर्म में वैसे तो हर पूर्णिमा का अपना विशेष महत्व है, लेकिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima) को सबसे खास माना जाता है। इस वर्ष यह पूर्णिमा बुधवार (7 दिसंबर 2022) को है। इस दिन पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है और रात्रि में माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दो शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बने हैं। हिंदू पंचाग के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 7 दिसंबर 2022 की सुबह 8 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और 8 दिसंबर 2022 को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर खत्म होगी। उदायातिथि के अनुसार पूर्णिमा का व्रत आज ही रखा जाएगा। माना जाता है कि अन्य पूर्णिमा की तुलना में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 32 गुना अधिक फल देती है।

अगर आपने व्रत रखा है तो इस दिन सिर्फ फलहार ही करें। यदि आपने व्रत नहीं रखा है तो आज के दिन भूलकर भी प्याज, लहसुन या किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ के सेवन न करें। रात को चंद्रमा को देखें और चंद्रमा को अर्घ्य दें। मान्यता है कि पूजा के बाद किसी ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को दान-दक्षिणा दें।