‘मानुषी’ एक वंडर वुमन के रूप में!

मिस वर्ल्ड 2017 (Miss World 2017) मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे उन्हें एक नए रूप में देखना चाहते हैं। इसी पर मानुषी ने सुपरहीरो के रूप में अपनी एक बदली हुई फोटो शेयर की है। इसमें मानुषी एक ‘वंडर वुमन’ (Wonder Woman) के रूप में नजर आ रही हैं। जबकि असल में यह फोटो हॉलीवुड फिल्म ‘वंडर वुमन’ की है, जिसमें इजरायली एक्ट्रेस गेल गडोट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मानुषी ने इसे एडिट करवाया है। इस फोटो को शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा, ”मैं वो आदमी हूं जो कुछ भी कर सकता हूँ’।