मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

कल 5 अगस्त को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरा होते ही उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था (Lt. Governor G.C.Murmu resigned)। अब उनकी जगह पर पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है (New Lt. Governor of Jammu-Kashmir)। सूत्रों के अनुसार, कल शाम को ही मनोज सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास पर बुलाकर उन्हें  इसकी जानकारी दे दी गई थी। आज सुबह आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति भवन ने मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाने की घोषणा कर दी गई है। मनोज सिन्हा एक साफ छवि वाले नेता हैं। राजनीतिक के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव होने के कारण केंद्र ने उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है।