ममता बनर्जी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची

पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Election) के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आज 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आज की दिन ममता बनर्जी अपने लिए शुभ मानती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त भी ममता ने शुक्रवार को ही यह सूची जारी की थी। टीएमसी (TMC) की लिस्ट में 100 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें ममसा ने पहली बार मौका दिया है। टीएमसी बंगाल की पहली पार्टी है, जिसने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं।

दार्जिलिंग की 3 सीटों पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। ये सीटें पार्टी के सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। ममता ने कहा कि वे खुद नंदीग्राम (Nandigram) सीट से चुनाव लड़ेंगी। नंदीग्राम को ममता के करीबी रहे और अब भाजपा में शामिल शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।

हाल में पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) हावड़ा के शिबपुर (Shibpur) से चुनाव लड़ेंगे। भवानीपुर सीट से शोभन देव चटोपाध्याय चुनाव मैदान में होंगे। ममता सरकार में वित्त मंत्री रहे अमित मित्रा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 24 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं।