महाराष्ट्र के नागपुर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक फैक्ट्री (Factory) में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि तीन मजदूर घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी 30 से ज्यादा मजदूर फंसे हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में लगी है। यह फैक्टरी नागपुर के हिंगना में स्थित है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकम की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई हैं। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर हैं। फैक्ट्री प्रबंधन से भी बात की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता फंसे हुए मजदूरों को बचाना है। इसके बाद हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। किसी तरह की खामी पाए जाने पर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।