मिजोरम के हनथियाल में हुआ बढ़ा हादसा, 8 लोगों की मौत 

देश के उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम (Mizoram) में एक बड़ा हादसा हो गया। मिजोरम के हनथियाल जिले (Hanthiyal District) में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों (eight workers) की मौत हो गई। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार दोपहर (14 नवंबर 2022) करीब तीन बजे हुई। हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों फंस गए थे, जिनमें से आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ में निजी कंपनी के कर्मचारी अपने लंच ब्रेक से लौटे ही थे कि पत्थर की खदान धंस गई। खुदाई और ड्रिलिंग मशीनों के साथ कई श्रमिक खदान के नीचे दब गए। बचाव अभियान के लिए लीट गांव और हनथियाल कस्बे के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए बुलाया गया है। यह खदान ढाई साल से चालू है।