
26/11 मुंबई हमलों में मुख्य हैंडलर (main handler) साजिद मीर (Sajid Mir) को पाकिस्तान (Pakistan) में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही साजिद मीर को 15 साल की सजा भी सुनाई गई है। आपको बता दें कि साल 2008 में साजिद मीर ने मुंबई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। इस हमले में कई लोगों ने अपनों को खो दिया था। आतंकी साजिद मीर को लाहौर की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने सजा सुनाई है। एक सीनियर वकील ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मीर को टेरर फंडिंग मामले में सजा सुनाई गई है। आतंकवाद रोधी अदालत ने मीर को इस महीने की शुरुआत में सजा सुनाई थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा समूह प्रतिबंधित है।