बदायूं बलात्कार कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या कांड में (Badaun gangrape and murder case) फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है (Main accused arrested)। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सत्यनारायण एक गांव में अपने अनुयायी के घर में छिपा हुआ है। कल गुरुवार आधी रात को उसे वहां से पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूरे मामले की पूछताछ कर रही है।

मालूम हो कि बुधवार को बदायूं में एक महिला मंदिर में पूजा करने गई थी। जहां महंत सत्यनारायण ने अपने दो साथियों के साथ महिला का सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वे खुद ही महिला की लाश को उसके घर छोड़ आए थे। पोस्टमार्टम करने के बाद सच्चाई का पता लगा। इसके बाद सत्यनारायण के दोनों साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन वह खुद फरार हो गया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरार मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए एसटीएफ को आदेश दिया था। जिला पुलिस के साथ एसटीएफ भी मामले की जांच कर रही है। आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दिए गए हैं।