
गाजियाबाद के मुरादनगर (Muradnagar of Ghaziabad) में श्मशान घाट की छत गिरने के (Collapsed of Ceiling of Crematorium) मुख्य आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है (Contractor arrested)। यह ठेकेदार अजय त्यागी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने अजय को पकड़वाने के लिए 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। वहीं पुलिस ने इससे पहले भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
फरार ठेकेदार अजय त्यागी को पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच टीमों को लगा रखा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अजय त्यागी शहर से बाहर चला गया है। इसके बाद सूचना पाकर आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। आज पुलिस अजय त्यागी को अदालत में पेश कर सकती है।
जिस श्मशान घाट में यह घटना घटी थी, उसके नवीनीकरण के लिए नगर पालिका ने टेंड़र निकाला था। ठेकेदार अजय त्यागी पिछले 12 सालों से नगर पालिका के लिए काम कर रहा था। इस काम का ठेका भी उसे ही 50 लाख रुपये में मिला था। इस काम को अभी दो महीने पहले ही पूरा किया गया था।