आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन

आज भारतीय टीम के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची (Ranchi of Jharkhand) में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। उसके बाद से वे भारत के लिए क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। उनकी सफलताओं को देखते हुए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। वे भारत के चौथे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में 10 हजार रन बनाए हैं। यह मुकाम उन्होंने 273 पारियों में जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था।