बंद होगा दिल्ली का मैडम तुसाद म्यूजियम

दिल्ली में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum of Delhi) को अब बंद किया जा रहा है (will be closed)। यह विश्व प्रसिद्ध म्यूजियम दिल्ली के कनॉट प्लेस में है, जहां देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। हालांकि इस बार कोरोना के कारण मार्च 2020 में इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। साथ ही दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण भी इसके बंद होने का एक कारण है।

मैडम तुसाद म्यूजियम भारत के अलावा विश्व के कई देशों मे है। दिल्ली में इसे ब्रिटेन की कंपनी मर्लिन एंटरटेनमेंट ने स्थापित किया था। कंपनी के महाप्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने कहा है कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम को बंद किया जा रहा है।

दिल्ली के इस मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देश की महान हस्तियों तथा खेल और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की मोम से बनी मूर्तियां हैं, जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते थे। अब खराब हालातों की वजह से इसे बंद किया जा रहा है।