
आम आदमी (Common man) पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। मार्च के पहले ही दिन रसोई गैंस सिलेंडर (Kitchen gas cylinder) के दाम फिर ₹25 बढ़ गए हैं। बीते 4 दिनों में यह दूसरी बार हुआ है कि एलपीजी गैस (Lpg gas) सिलेंडर के दाम ₹25 बढ़ाए गए हैं। वहीं बीते 1 महीने में चौथी बार सिलेंडर महंगा हुआ है। बता दें कि फरवरी में गैस सिलेंडर के दाम ₹100 बढ़े थे। यानी 30 दिनों में यह ₹125 महँगा हो गया है। नई कीमतें 1 मार्च से ही लागू हो रही हैं और दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी एलपीजी गैस सिलिंडर का दाम अब ₹819 हो गया है।