बिहार की राजधानी पटना में एक घर में ब्लास्ट हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, 12 लोग घायल

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (capital patna) के फतुहा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां चल रहे शादी समारोह के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि फतुआ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक घर में शादी चल रही थी। उसी घर में मेहमानों के लिए खाना बन रहा था। इसी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद अफरतफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।