बेंगलुरु में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, 6 घायल

बेंगलुरु (Bengaluru) में मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर विस्फोट (LPG Cylinder Explosion) के कारण कम से कम छह लोग घायल हो गए और पाँच घर क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य घायल व्यक्तियों का फिलहाल येलहंका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। येलहंका में लाल बहादुर शास्त्री लेआउट के एक आवास में रखा सिलेंडर फट गया।

विस्फोट के परिणामस्वरूप, पड़ोसी पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना येलहंका पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। पांच घायल लोगों की पहचान वसीया बानो, सलमा, शहीद, आसमा और अफरोज के रूप में हुई है। छठे शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।