ऐसे करें चर्बी कम

लोग वजन कम (Weight Loss) करने के लिए खूब मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार अपने प्रयासों में वे सफल नहीं हो पाते। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत पेट और कमर (Stomach and Waist) की चर्बी से होती है। आमतौर पर देखा गया है कि लोग चर्बी कम करने के लिए व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन व्यायाम के साथ-साथ आहार का भी बदलाव जरूरी है। आइए हम आपको ऐसे कुछ आहार बताते हैं, जिसे अपनाकर आप पेट और कमर की चर्बी कम कर सकते हैं।

  • अगर आप अंडे (Eggs) खाते हैं तो यह आपके लिए अच्छा है। अंडों को विटामिन (Vitamin), प्रोटीन (Protein) और खनिजों (Minerals) का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। अंडा न केवल पोषक तत्व का एक स्त्रोत है बल्कि वज़न को कम करने के लिए भी मदद करता है।
  • अगर आप सुबह खाली पेट गर्म पानी में नीबू और शहद (Lemon and Honey) मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपकी चर्बी कम होती है।
  • यदि किसी व्यक्ति को आवश्यकता से अधिक भूख लगती है तो उसे सलाद (Salad) खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर (Fiber) भूख को शांत रखता है, जिससे हमारा पेट भरा-भरा रहता है, जिसकी वजह से मोटापा नियंत्रण में रहता है।
  • पेट की चर्बी से लड़ने के लिए फलियों (Beans) को बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पेट की चर्बी कम होती है।
  • पालक का जूस (Spinach Juice) पीने से भी चर्बी कम होती है।

तो इन कुछ उपायों को अपनाकर आप अपनी चर्बी कम कर सकते हैं।