भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता, पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का आज 94वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची (Karachi of Pakistan) में हुआ था। आडवाणी 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री रहे। आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के सह-संस्थापक और वरिष्ठ नेता हैं। वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य हैं। उन्होंने 1998 से 2004 तक भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। वह 10वीं लोकसभा और 14वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता थे। वह 2009 के आम चुनावों में एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश व पार्टी के विकास में उनके योगदान की सराहना की।