गाजियाबाद की कोर्ट में घुसा तेंदुआ

गाजियाबाद (Ghaziabad) के राजनगर (Rajnagar) स्थित जिला कोर्ट परिसर में बुधवार (08 फ़रवरी 2023) दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक तेंदुआ (Leopard) घुसने से भगदड़ मच गई। जो भी सामने आए तेंदुआ उसे घायल करता गया। करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देर शाम तक वन विभाग और पुलिस की टीमें उसे पकड़ने में लगी रहीं। जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तेंदुआ को सबसे पहले कोर्ट परिसर के बाहर जूते पॉलिश करने रहे एक शख्स ने देखा था।

इस बीच तेंदुए ने दो पुलिसकर्मियों, एक महिला समेत कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचते ही पूरे कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई। वकीलों ने अपने कक्षों को अंदर से बंद कर लिया और अदालत में मौजूद न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट बंद करा दिए।