
भारत में लॉकडाउन (Lockdown) खुलने के एक महीने बाद भी कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 26,506 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 475 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या 7,93,802 पर पहुंच गई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 21,604 हो गई है। देश में कोरोना के 2,76,789 सक्रिय मामले हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पीड़ितों की संख्या 2 लाख 30 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटों में 219 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 9,667 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।
‘News15’ के सभी दर्शकों से अनुरोध है कि कोरोना से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सावधानी बरतें, घर पर रहें। अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखे।