नीतू कपूर की मेंहदी में दिखा स्वर्गीय ऋषि कपूर का नाम

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की जहां खुशी का ठिकाना नही हैं, तो वही दूसरी करफ उनकी आंखों मे नमी हैं। नीतू के लाडले बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की आज शादी है। रणबीर, आलिया भट्ट (Ranbir kooper and Alia bhatt weding) के साथ आज (14 अप्रैल 2022) को दोपहर 2 बजे सात फेरे ले चुके हैं। इससे पहले कल (13 अप्रैल 2022) को रणबीर और आलिया की (Ranbir Alia mehndi) मेहंदी हुई थी। जिसमे बेटे के हाथ में मेहंदी लगती देख नीतू कपूर खुश तो थी, लेकिन उनका मन रो पड़ा और उनकी आंखें छलक उठीं। उनके जिगर के टुकड़े रणबीर की मेहंदी के दिन वह अपने पती को याद कर अपने आंसु रोक ना, आपको बता दे की ठीक उसी दिन 43 साल पहले उसी तारीख को नीतू कपूर की नीतू कपूर के साथ सगाई हुई थी।

नीतू और ऋषि कपूर की 13 अप्रैल 1979 को सगाई हुई थी। नीतू ने रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरिमनी वाले दिन ऋषि कपूर के साथ अपनी सगाई वाली तस्वीर शेयर की। एक तरफ मेहंदी की रसम चल रही थी तो और दूसरी तरफ नीतू बेहद भावुक थीं। उन्होंने किसी तरह अपने आंसू को संभाला, बेटे रणबीर और होने वाली बहू आलिया के मेहंदी लगाने के बाद उन्होंने अपने हाथों में भी मेहंदी लगवाई। इस मेहंदी में नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर की याद मे उनका नाम अपने हाथ पे लिखवाया। नीतू कपूर ने अपने हाथों में लगी मेहंदी की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी की।